रविवार, फ़रवरी 6

काम तो हर हाल में होगा।

काम तो हर हाल में होगा।

खुश रहो तो भी
दुखी हो तो भी
आमिर हो तो भी
गरीब हो तो भी

जीना तो हर हाल में होगा
काम तो हर हाल मे होगा
 
जिंदगी को कटना
जिंदगी को बिताना
ये तो बहाने है सब
हार जाने के

लड़ना तो हर हाल में होगा।
काम तो हर हाल में होगा।

खुशी मन से करो।
या मजबूरी में करो
रो रो कर करो
या मस्कुरा कर करो।

समय भी एक मजबूर होगा।
काम तो हर हाल में होगा।

previous                                  next


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें