गुरुवार, मार्च 14

माता रानी भजन

प्यारी प्यारी लागे मैया तोहरी सुरतिया।
भोली भाली लागे मैया तोहरी सुरतिया।
1
नव रूप नवराति नव दुर्गा के,
कष्ट हरो मैया सब भगता के।
चम चम चमके तोरी चुनरिया,
रुनझुन बाजे मैया तोरी पैजनिया।
प्यारी प्यारी लागे मैया तोहरी सुरतिया।
भोली-भाली लागे मैया तोहरी सुरतिया।
2
जय जगदंबा आदि भवानी,
जय जग जननी तू कल्याणी।
अपनी गलती को मै सुधारू,
पल पल हर पल तोहे पुकारू।
तोहे तो पूजे मैया मोरे सांवरिया।
प्यारी प्यारी लागे मैया तेरी सुरतिया।
भोली भाली लागे मैया तेरी सुरतिया।
3
श्रद्धा सुमन के पुष्प चढ़ाए,
अरू भगता तोरी महिमा गाए।
खप्पर लेकर चङ गई पहड़ियां,
ममता मई है मैया तोरी मुरतिया।
प्यारी प्यारी लागे मैया तोहरी सुरतिया।
भोली भाली लागे मैया तोहरी सुरतिया


previous                               next

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें